Latest news

अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दी शुभकामनाएं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने अमर अग्रवाल के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल का सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है और वे लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहते हैं।
अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके निवास पर समर्थकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी शुभकामनाएं देने के लिए आवाजाही रही। विधायक को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की मुलाकात भी इसी क्रम में हुई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।