00 मोपका चिल्हाटी लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसफ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।⚡⚡
00 अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निजी एवम् शासकीय भूमि पर किये थे कब्जा।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी एवं सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ही आरोपियों ने मौका चिल्हाटी में स्थित जमीन के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी की थी।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा के भूमि पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत पर शपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा टीम गठित की गई। जिनके द्वारा किए गए जांच के आधार पर ग्राम मोपका स्थित भूमि खसरा नम्बर 1859/1 रकबा 1.03 एकड़ पर पंजीयन कार्यालय के मूल अभिलेख में कूट रचना कर अज्ञात आरोपियों द्वारा जमीन की खरीदी बिक्री किया गया है। उक्त जांच रिर्पोट के आधार पर वर्ष 2022 में थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी अमलदास विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से उक्त खसरा नम्बर की भूमि को पंजीयन कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर अपने नाम पर दर्ज करवा कर आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा को पावर आफ अटार्नी देकर आरोपी सुरेश मिश्रा के पुत्र विनीत मिश्रा एवं हैरी जोसेफ के नाम बिक्री कर रजिस्ट्री कराना पाया गया। जिससे आरोपी अमलदास विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था एवम् आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रकरण में न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने आदेशित किये थे। जिसके परिपालन में आरोपी सुरेश मिश्रा एवं हैरी जोसेफ के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी सुरेश मिश्रा एवं हैरी जोसेफ को घेराबंदी कर पकड़ा गया।



