Bilaspur बिलासपुर।/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये अभियान आज 29 मई से शुरू हुआ है, जो कि 12 जून तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय नई दिल्लीऔर राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा मिलकर इस अभियान को चलाया जा रहा है। गांव गांव पहुंचकर वाहन के जरिए किसानों को उन्नत और जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक इस दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पीडी हथेस्वर, उप संचालक मछलीपालन श्री महीश्वर , केवीके के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उप संचालक उद्यान श्री लौतरे आदि अधिकारी उपस्थित थे।
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।