Latest news

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का लांचिंग समारोह रिवर व्यू रोड में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ रायपुर के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में CCPL छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन 6 जून से 13 जून तक किया जा रहा है जिसमें हमारे बिलासपुर की बिलासपुर बुल्स क्रिकेट टीम भी भाग ले रही है जिसमें IPLके किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी शशांक सिंह बिलासपुर के कप्तान होंगे।
इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीसीपीएल के लिए इस वर्ष आकर्षक ट्रॉफी रखी गई है इस ट्रॉफी को पूरे छत्तीसगढ़ में घुमाया जा रहा है इसी संदर्भ में दिनांक 28 may 2025 को यह ट्रॉफी बिलासपुर आएगी जिसका अनावरण (लाचिंग) रिवर व्यूह में शाम के 7:00 बजे किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय अग्रवाल जिला कलेक्टर बिलासपुर एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री रजनेश सिंह जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री अमित कुमार जी आयुक्त नगर निगम बिलासपुर, श्री मुकुल तिवारी सचिव छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस अवसर पर बिलासपुर बुल्स की टीम भी उपस्थित रहेंगी। साथ CCPL ट्रॉफी के लांचिंग संबंधित एक कार्यक्रम रामा मैग्नौटो माल , श्रीकांत वर्मा मार्ग में दोपहर 1:00 बजे रंगारंग कार्यक्रम बिलासपुर की जनता के लिए रखा गया है। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।