Latest news

होली और pm मोदी की सभा: एक्शन मोड पर आई पुलिस, गुंडे, बदमाशों की खैर नहीं….

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
10 Min Read


🚨 *असामाजिक तत्वों तथा अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई जारी

🚨 *डीजीपी  ने भी दिए हैं शांतिपूर्ण होली सम्पन्न कराने के निर्देश*

🚨 *लघु अधिनियम, MV act सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी*

🚨 *सभी थाना क्षेत्रों में ली गई शांति समिति की बैठक

बिलासपुर bilaspur। होली पर्व और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है । पुलिस रात्रि गस्त के साथ-साथ गुंडे बदमाशों और संदिग्ध लोगों कीजांच कर रही है। पुलिस महानिदेशक ने भी होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का आदेश दिया है।



जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाहियां की गईं। इस अभियान में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट जैसे लघु अधिनियमों के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी की जा रही हैं। इसके साथ ही सभी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने तलब कर तथा उनके घर जाकर उनकी चेकिंग की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार कार्यवाहियां भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सरप्राइज वाहन चेकिंग भी की जा रही है, जिसमें ड्रिंक एन्ड ड्राइव, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म, प्रेशर हॉर्न आदि पर कार्यवाही की जा रही है। आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सभी थानाप्रभारियों द्वारा थाने में तथा ग्राम तथा वार्डों में जाकर भी निवासियों एवं प्रबुद्धजनों की बैठक की जा रही है, तथा सभी से होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की जा रही है।



आज के इस अभियान के तहत कुल 62 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गई, जिसमें से 10 लोगों के विरुद्ध धारा 170 BNSS (151 CrPC) की कार्यवाही की गई। 15 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तथा 5 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही 40 से अधिक गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को चेक किया गया और मोटर व्हीकल एक्ट के कुल 75 प्रकरणों में ₹24,500 का शमन शुल्क वसूला गया और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।




यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार।*⚡⚡

♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले 5 बदमाश सहित 7 गुण्डा प्रवृत्ति के बदमाशों एवं 2 स्थायी वारंटी पकड़ाये।*

♦️ *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
————————————————
आगामी होली त्यौहार के मद्देजनर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से पृथक-पृथक टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 10.03.2025 के संध्या पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि महामाया आईटीआई के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है, तथा एक व्यक्ति बगदई मंदिर के पास चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है उक्त सूचना पर आरोपी गोविंद दास एवं विजय दास मानिकपुरी को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। इसी प्रकार आज दिनांक 11.03.2025 को सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर तीन व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा सुभाष चौक चिंगराजपारा में भौमिक कौशल को धारदार चाकू रखे लोगों को डराते धमकाते हुये मिला तथा पठान मोहल्ला चांटीडीह में मोह. सादाब कुरैशी उर्फ लाला पठान के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया एवं भूकंप अटल आवास में राजा उर्फ राज ठाकुर को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया सभी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इसी प्रकार टाउन भ्रमण दौरान थाना के अलग-अलग क्षेत्रों में हुड्दंग करने वाले 07 बदमाशों क्रमशः अभिषेक सूर्यवंशी, संदीप सूर्यवंशी, सन्नी लास्कर, अभिषेक लास्कर, रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय, सतीश सिंह ठाकुर एवं मोह. दिशांन उर्फ शेख के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर सिटि मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है, तथा दो स्थायी वारंटी ईश्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राईम एवं शिब्बू साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।


आरोपी
01. गेविंद दास पिता गोकुल दास उम्र 22 वर्ष निवासी महामाया आई.टी.आई. के पीछे अषोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02.विजयदास मानिकपुरी पिता होरीदास उम्र 24 वर्ष निवासी महामाया आई.टी.आई के पास अषोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. भौमिक कौषल पिता अषोक कौषल उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाष चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. मोह.सादाब कुरैषी उर्फ लाला पिता फरीद अहमद कुरैषी उम्र 28 वर्ष निवासी पठानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. राजा उर्फ राज ठाकुर पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी भूकंप अटल आवास बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06. अभिषेक सूर्यवंषी पिता विजय कुमार सूर्यवंषी उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. संदीप सूर्यवंषी पिता विदेषी सूर्यवंषी उम्र 24 वर्ष निवासी लोधीपारा षिवघाट सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08. सन्नी लास्कर पिता विदेषी लास्कर उम्र 20 वर्ष निवासी लोधीपारा षिवघाट सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
09. अभिषेक लास्कर पिता अषोक लास्कर उम्र 18 वर्ष निवासी लोधीपारा षिवघाट सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
10. रितेष उर्फ लूटू पाण्डेय पिता विनय पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी गणेष चौक चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
11. सतीष सिंह ठाकुर पिता राम निहोर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
12. मो. दिषान उर्फ शेख पिता मोह. शमषाद उम्र 18 वर्ष निवासी अषोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
13. ईष्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राईम पिता नंदू गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
14. शिब्बू साहू पिता राज कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पाठक बगीचा जबड़ापारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
——————————————————

ग्रामीण क्षेत्र में हुई लगभग 100 से अधिक संदिग्धों की चेकिंग*



*➡️किरायेदारों एवं बाहर से आकर रहने वाले लोगों का भी किया गया सत्यापन*

*➡️मकान मालिकों को नये किरायेदार आने पर थाना से वेरीफिकेशन कराने बाद मकान किराये पर देने की दी समझाईश*

*➡️संदिग्धों के पहचान पत्र आधार कार्ड मूल निवास के संबंध में ली गई जानकारी*

*➡️आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से पूर्व रिकॉर्ड की भी की जाएगी जांच*

*➡️थाना स्तर पर पृथक पृथक 10 पुलिस टीम में बनाकर दो दिवस में की गई सघन चेकिंग की कार्यवाही*
———————-00———————–
पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर  रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर, आगामी VVIP विजिट को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के थाना रतनपुर, थाना तखतपुर एवं थाना कोटा में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। उक्त चेकिंग में बाहर से आए हुए फेरी वाले, मुसाफिर, कुछ किराएदार, घूम घूम कर सामान बेचने वाले, बाहर से व्यापार करने आए हुए लोग, आदि शामिल थे। पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पृथक पृथक 10 टीमें बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना की गई। इनके द्वारा लगातार दो दिन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं ऐसे संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई तथा उनका वेरिफिकेशन किया गया । ऐसे व्यक्तियों को एक साथ इकट्ठे करके उनकी सारी डिटेल्स नोट की गई तथा वे लोग जहां रुके थे उसे भी वेरीफाई किया गया।
इनमें से कई लोग दीगर राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल , उत्तर प्रदेश के भी मिले। सभी का ICJS पोर्टल में पूर्व रिकॉर्ड को भी चेक किया गया।
मकान मालिकों को भी किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने जगह अपने घर पर किराए में देने से पहले उनके पहचान पत्र फोटो इत्यादि के वेरिफिकेशन उपरांत थाने में सूचना आवश्यक रूप से देने हेतु निर्देशित किया।जिससे थाना क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिल सके व अवैध रूप से रह रहे लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर भी नियंत्रण रखा जा सके जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।