Latest news

Bilaspur: छत्तीसगढ़ की संजू करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
10 Min Read

00 6वीं सीनियर एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए हुआ चयन

बिलासपुर।6वीं सीनियर एशियन महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में बालिका आवासीय अकादमी की खिलाड़ी कु. संजू देवी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। राज्य में खेलों के विकास के लिए जिला बिलासपुर स्थित स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में राज्य की पहली आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की गई जिसमें पहले खेलो इंडिया योजना के तहत तीरंदाजी, हाॅकी एवं एथलेटिक खेल हेतु आवासीय अकादमी प्रारंभ की गई उसके पश्चात वर्ष 2023-24 में बालिकाओं हेतु आवासीय कबड्डी अकादमी प्रारंभ की गई।
अकादमी में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क आवासीय सुविधा, शिक्षा, जिम, फिजियोथेरेपी आदि सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। अकादमी के प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे आधुनिक खेल प्रशिक्षण तथा सुविधाओं का ही नतीजा है कि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में संचालित बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रारंभिक वर्ष से ही राज्य चैम्पियनशिप में अपना दम-खम दिखाना शुरू किया और प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर की मेहनत का फल नजर आना शुरू हुआ । अकादमी प्रारंभ होने के पश्चात से ही खिलाड़ियों ने तीनों वर्गों सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राज्य चैम्पियनशिप में विजेता का खिताब अपने नाम किया है।
अकादमी के दल को विजेता बनाने के लिए प्रशिक्षक दिल कुमार राठौरा के मेहनत के साथ ही उस मेहनत को साकार करने का काम किया है, खिलाड़ी कु. संजू देवी ने। संजू देवी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने बलबूते पर राज्य चैम्पियनशिप में अकादमी के दल को चैम्पियन बनाया जिसमें उसके साथी खिलाड़ियों ने मैदान पर उनका भरपूर सहयोग दिया है।
अनुज प्रताप संह ने दिया संजू देवी को प्रारंभिक प्रशिक्षण –
कु. संजू देवी मूलतः जिला कोरबा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम बेलाकछार की रहने वाली हैं। कु. संजू देवी प्रारंभिक रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ग्रामीण आमंत्रण प्रतियोगिताओं में ग्राम का प्रतिनिधित्व किया करती थी, इन प्रतियोगिताओं में जिले के अन्य क्लबों की टीम भी भाग लिया करती थी। इस दौरान जिला कोरबा में कबड्डी क्लब का संचालन करने वाले अनुज प्रताप सिंह ने संजू देवी की प्रतिभा को पहचाना तथा उसे अपने क्लब ज्योति क्लब दर्री जिला कोरबा में निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई और यहाँ से ग्रामीण खिलाड़ी संजू देवी का सफर भारतीय खिलाड़ी संजू देवी के लिए प्रारंभ हुआ।
अकादमी में प्रवेश से भारतीय दल का सफर –
वर्ष 2022-23 में तत्कालीन खेल संचालक के श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बालिका आवासीय अकादमी हेतु चयन ट्रायल लिए गए और वर्ष 2023-24 में बालिकाओं के लिए पहली बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी प्रारंभ हुआ। चयन ट्रायल में कु. संजू देवी के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी में प्रवेश दिया गया, जहाँ वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर द्वारा प्रतिदिन 06-07 घंटे का कड़ा प्रशिक्षण और खेल अभ्यास खिलाड़ियों को दिया गया।
खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों के सुविधाओं एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों के ग्रूमिंग के लिए जिम, आईसबाथ, फिजियोथेरेपी और मसाज और पौष्टिक भोजन आदि की सुविधा भी लगातार खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ प्रशिक्षक के दैनिक एवं मासिक कोचिंग प्लान के आधार पर खिलाड़ियों ने नियमित रूप से अपने पहले दिन से खेल में उन्नति हासिल करना प्रारंभ किया और राज्य चैम्पियन के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाना शुरू किया।
अकादमी में प्रवेश से भारतीय दल का सफर –
वर्ष 2023-24 से खिलाड़ी संजू देवी ने राज्य स्तर पर अकादमी की ओर से अपना प्रतिनिधित्व प्रारंभ किया और इस दौरान उनके द्वारा अर्जित उपलब्धियाँ निम्नानुसार हैं –

  1. राज्य सीनियर चैम्पियनशिप 2023-24 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – विजेता
  2. सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2023-24 हरियाणा – प्रतिनिधित्व
  3. ईस्ट जो़न इंटरयूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप 2023-24 पं. बंगाल – कांस्य पदक
  4. आॅल इंडिया इंटरयुनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप 2023-24 – प्रतिनिधित्व
    5 ईस्ट जो़न इंटरयूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप 2024-25 रायपुर. छ.ग. – कांस्य पदक
  5. आॅल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप 2024-25 पंजाब – प्रतिनिधित्व एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हेतु क्वालीफाई
  6. सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2024-25 हरियाणा – प्रतिनिधित्व
    सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2024-25 हरियाणा में संजू देवी के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दिनांक 19 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक आयोजित भारतीय दल के कैम्प में सम्मिलित किया गया है। भारतीय दल हेतु आयोजित कैम्प में संजू देवी के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ईरान की राजधानी तेहरान में दिनांक 04 से 09 मार्च 2025 तक आयोजित एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप हेतु चयनित किया गया है। जहाँ नेपाल, थाईलैण्ड, ईरान, इराक, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया जैसी टीमें भाग लेंगी।
    अन्य खेलों मंे भी अकादमी कर रहा है बेहतर प्रदर्शन
    खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम के मार्गदर्शन में अकादमी ने अब और बेहतर प्रदर्शन करना प्रारंभ किया है। जहाँ तत्कालीन संचालक ने अकादमी प्रारंभ कर राज्य को नई सौगात दी थी वहीं खेल संचालक तनुजा सलाम के मार्गदर्शन में अकादमी का प्रदर्शन निरंतर रूप से बढ़ रहा है और खिलाड़ियों ने अकादमी से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना प्रारंभ किया है। संचालक के खेल विभाग ज्वाईन करने के बाद से ही खिलाड़ी कु. गीता यादव भारतीय दल में सम्मिलित हुई और अब नीदरलैण्ड टूर पूर्ण कर वापस नेशनल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है।
    हाॅकी –
  7. कु. गीता यादव – भारतीय दल में शामिल नीदरलैण्ड टूर में शामिल
  8. कु. जान्हवी यादव – भारतीय कैम्प में शामिल
  9. कु. ममतेश्वरी लहरे – भारतीय कैम्प में शामिल
  10. कु. मीनाक्षी उमरे – भारतीय कैम्प में शामिल
  11. संदीप ठाकुर – भारतीय कैम्प में शामिल
  12. मोहित नायक – भारतीय कैम्प में शामिल
  13. कु. मधु सिदार – वेस्ट जोन टीम की ओर से इंटर जोनल नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक एवं सर्वाधिक गोल स्कोरर
  14. कु. रूक्मणि खुसरो – वेस्ट जोन टीम की ओर से इंटर जोनल नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
  15. भूमिका धनकर – वेस्ट जोन टीम की ओर से इंटर जोनल नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
  16. मीनाक्षी उमरे – वेस्ट जोन टीम की ओर से इंटर जोनल नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
    तीरंदाजी –
  17. गितेश यादव – 37वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक
  18. कुबेर सिंह जगत – 37वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक
  19. कु. चांदनी साहू – 38वें नेशनल गेम्स में टीम में कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत में रजत
  20. कु. सुलोचना राज – 38वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक
  21. कु. चांदनी साहू – सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में रजत पदक
  22. कु. सुलोचना राज – सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में रजत पदक
  23. माया बघेल – आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक
  24. कु. सुलोचना राज – आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक
    एथलेटिक्स –
  25. अमित कुमार – जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में रेसवाॅक 10000 मी. में स्वर्ण पदक
  26. तार्णिका तेता – जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में लाॅन्ग जम्प में कांस्य पदक
    अकादमी के इन उपलब्धियों पर सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, सहायक संचालक श्री ए. एक्का, खेल अधिकारी श्री सुशील अमलेश, मुख्य प्रशिक्षक श्री जसविन्दर सिंह भाटिया, विकास पाल वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री राकेश टोप्पो, श्री हरगुलशन सिंह, श्री अरविंद गुप्ता व संचालनालय स्टाॅफ, सुश्री दीपिका कर, सुश्री अंजनी पटेल ने खिलाड़ी कु. संजू देवी एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री दिल कुमार राठौर, सहायक प्रशिक्षक प्रिया सिंह राजपूत एवं अनुज प्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामानांए दी।
    इसके अतिरिक्त सांसद विजय बघेल, शशिकांत बघेल अध्यक्ष छ.ग. कबड्डी संघ, श्री प्रदीप यादव सचिव, छ.ग. कबड्डी संघ, डाॅ. बसंत अंचल क्रीड़ा अधिकारी, डाॅ. सुरेश पवार क्रीड़ा अधिकारी, डाॅ. सुनील गौरहा क्रीड़ा अधिकारी, पिनाल कुकरेजा, अध्यक्ष एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर नगर शअभिषेक ठाकुर सचिव, एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर नगर, ने खेल सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता व खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।