Latest news

शिक्षक नहीं शैतान कहिए… छात्राओं से बेड टच के मामले में दो को डीईओ ने किया सस्पेंड

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

शिक्षकों पर गंभीर आरोप: बेड टच मामले में प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित
बिलासपुर जिले के तखतपुर और बिल्हा विकासखंड के दो शिक्षकों पर कक्षा 5वीं की छात्राओं ने बेड टच का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अनिल तिवारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तखतपुर और बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद की गई।


तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खुडियाडीह में सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुरें और बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला आवास पारा मंगला पासीद के प्रधानपाठक रामकिशोर निर्मलकर पर छात्राओं ने बेड टच का आरोप लगाया था। शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद डीईओ ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
अटैचमेंट और भत्ता मिलेगा
निलंबन की अवधि में अशोक कुमार कुरें को तखतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में और रामकिशोर निर्मलकर को बिलासपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेंद्र नगर में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
डीईओ ने दोनों शिक्षकों के कृत्य को शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचार नियम 1665 के प्रावधानों के विरुद्ध बताया है। यह घटना शिक्षकों की जिम्मेदारी और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।