Latest news

छत्तीसगढ़ : जेल से छूटते ही 24 घंटे के भीतर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव समेत 13 समर्थकों पर FIR, राहुल गांधी से मिले तो राजनीतिक हलचल हुई तेज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 6 माह बाद बाहर आए थे भिलाई के विधायक, स्वागत में टूट पड़े थे समर्थक और कांग्रेसी 

00 पुलिस ने यातायात बाधित करने के आरोप में किया जुर्म दर्ज

Raipur, bilaspur। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार अग्निकांड के आरोप में 6 माह से जेल में बंद भिलाई के विधायक एवं कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव की रायपुर सेंट्रल जेल से शुक्रवार को रिहाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमाना दी है। जमानत पर बाहर आए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और उनके एक दर्जन से अधिक समर्थकों के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज की गई है। देवेंद्र और उनके समर्थकों पर सड़क यातायात बाधित करने का आरोप है।

सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने के मामले में देवेंद्र यादव और 13 समर्थकों के खिलाफ नामजद गंज थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 10 जून को बलौदा बाजार के कलेक्टर-एसपी कार्यालय जलने के मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद देवेंद्र यादव शुक्रवार को ही बाहर आए हैं। रिहाई के अगले दिन देवेंद्र यादव परिवार सहित दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को कांग्रेस के लिए भावनात्मक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। मामले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।