0 डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने किया उद्घाटन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में महिला मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए फीमेल आर्थोपेडिक वार्ड का विस्तार किया गया है। शुक्रवार को डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने नए 15 बेड का उद्घाटन किया है। अब यहां अतिरिक्त महिला मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले ऑर्थोपेडिक वार्ड में बेड की संख्या 45 थी, जो अब बढ़कर 60 हो गई है।
अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बेन,और सिम्स नोडल अधीकारी स्वशसी समिति सिम्स डॉ. भूपेंद्र कश्यप ने शुक्रवार सिम्स के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मरीजों से चर्चा की और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीन डॉ. मूर्ति ने रसोई कक्ष पहुंचे। वहां मरीज को दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता पर डाइटिशियन को दिशा निर्देश देते हुए साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। नाश्ता और दोनों टाइम का खाना टाइम से वार्डों में पहुंचाने के लिए कहा। वार्डन के निरीक्षण के दौरान कार्यरत नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर वार्ड व मरीज की बीमारी संबंधित जानकारी भी ली गई। किसी भी तरह की लापरवाही व कोताही न करने की चेतावनी दी गई। साथ ही समय पर ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजने व रिपोर्ट लाने के कार्यों का संपादन ध्यान पूर्वक करने की सलाह दी। इसके बाद पंजीयन कक्षा पहुंचे। काउंटरों में कार्य करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर से यह भी जानकारी ली की मरीज की पर्ची बनने में कितनी देरी लग रही है। एक मरीज की पर्ची बनाने में करीब 30 सेकंड का समय लगता हुआ देखा गया। ऑनलाइन आभा ऐप के माध्यम से होने वाले पंजीयन काउंटर का भी निरीक्षण के दौरान देखा गया कि लोग अपने मोबाइल से ऐप डाउनलोड कर के पेपर बनवाने के लिए काउंटर के पास खड़े होते हैं। 15 से 20 सेकंड पर रजिस्ट्रेशन हो जा रहा है।



