Latest news

विश्व कैंसर दिवस :  सिम्स में हुए विविध कार्यक्रम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read
  1. कैंसर जन जागरूकता रैली इस रैली का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे 4 फरवरी 2025 को सिम्स कॉलेज बिल्डिंग से हुई जिसमें हरी झंडी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह एवं वरिष्ठ चिकित्सक भूपेंद्र कश्यप ने दिखाई इस रैली में कैंसर (रेडियोथैरेपी )विभाग के सभी डॉक्टर एवं महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राएं ने भाग लिया ,यह रैली सिम्स महाविद्यालय से सिम्स चौक, प्रताप चौक, रिवर व्यू होते हुए नारे लगाते हुए जन जागरूकता के नारे लगाते हुए वापस 8:00 बजे आई
  2. कैंसर परीक्षण कक्ष का उद्घाटन अधिष्ठाता महोदय डॉ रमनेश मूर्ति द्वारा सिम्स किया गया कैंसर ओपीडी के बगल में परीक्षण कक्ष का उद्घाटन अधिष्ठाता महोदय एवं चिकित्सा अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया बहुत समय से विभागाध्यक्ष कैंसर रोग विभाग की मांग थी कि उन्हें एक और कमरा दिया जाए जिससे कैंसर के मरीजों को लाभ हो अंत में यह पूर्ण हो पाया है इस अवसर पर कैंसर विभाग के सभी अधिकारी एवं डॉक्टर मौजूद रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राजीव रतन जैन रायपुर मेडिकल कॉलेज से उपस्थित रहे
  3. कैंसर योद्धाओं का सम्मान सिम्स में उपचार कराने वाले कैंसर मरीज जो अब तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं उनका सम्मान 11:00 बजे अधिष्ठाता महोदय एवं चिकित्सा अधीक्षक महोदय एवं अन्य विभूतियां द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं फलों की टोकरी देकर किया गया
  4. विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष पर वैज्ञानिक कार्यक्रम CME का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय की बायोकेमेस्ट्री ग्रंथालय में किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर राजीव रतन जैन एमडी कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान दिया गया एवं कैंसर रोग विभाग के अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों द्वारा विभिन्न व्याख्यान दिए गए प्रमुख विषय कैंसर को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां एवं उनका निदान रहा डॉक्टर रिचा अग्रवाल गुप्ता ने बच्चेदानी के मुंह के कैंसर में वैक्सीनेशन की भूमिका का वर्णन किया एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताया
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।