Latest news

महाकुंभ जाते समय तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत, तीन है गंभीर रूप से घायल 

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। महाकुंभ जाते समय एक तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रेलर में आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छत्तीसगढ़ बलरामपुर क्षेत्र के 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उत्तर प्रदेश में हुआ है।

इस दुखद घटना में छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे छह लोगों की उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई। यह हादसा वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उड़कर एक मकान में जा घुसी। इस हादसे में प्रमुख आरक्षक रवि मिश्रा, उनके बेटे, ट्रक चालक, और एक अन्य राहगीर की जान चली गई।

मृतकों में 45 वर्षीय रवि मिश्रा, उनके बेटे, छत्तीसगढ़ निवासी सना उल्ला खलीफा, यूपी के उमाशंकर पटेल और एक अनजान राहगीर शामिल हैं। हादसे के दौरान तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी संगम स्नान के लिए यात्रा कर रहे थे।

खबर में अपडेट जारी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।