Latest news

सिम्स में मां सरस्वती की हुई पूजा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर।बड़े धूमधाम से सिम्स महाविद्यालय में पंडित आचार्य रघुनंदन प्रसाद दुबे द्वारा मां सरस्वती का पूजा वंदना पूरे विधि विधान से सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमेश मूर्ति ने पूजा अर्चना की और कहां की समय-समय पर ऐसा कार्यक्रम सिम्स कॉलेज में होते रहेगा आने वाले साल पर बड़े धूमधाम से बड़े कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती में किया जाएगा मां सरस्वती का पूरा अध्यात बताएं अधिष्ठाता ने ऊं ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः। ऊं ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से ज्ञान और धन का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीले रंग का भोग लगाता शुभ माना जाता है। भगवान का पूजा अर्चना होने के बाद सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी की बधाई दी गई इस गरिमा में उपस्थिति में सिम्स के डॉक्टर भूपेंद्र कश्यप डॉ सारिका प्रधान डॉ सचिन पांडे डॉ प्रशांत निगम डॉ कमल सर दिनेश निर्मलकर फेकू चंद्राकर कमलेश दीवान संकर्षण गुप्ता महाविद्यालय के भारी संख्या में छात्र-छात्राएं कर्मचारीगण की गरिमा में उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।