Latest news

Bilaspur: पुरानी रंजिश पर 6 आरोपियों ने मिलकर 3 युवकों को चाकू से गोद डाला, गंभीर रूप से घायलों को सिम्स में कराया गया भर्ती

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई का मामला

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई इलाके में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहल्ले के ही 3 युवकों श्रवण साहू और ओमप्रकाश मानिकपुरीपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर हाल ही में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए थे और जमानत पर रिहा हुए थे। जमानत के बाद उन्होंने दोबारा वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा, जो जानलेवा हमले में बदल गया। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

2 दिन में 20 चाकूबाजों के खिलाफ कार्रवाई

थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत महामाया आईटीआई के पीछे अशोकनगर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद होने से एक पक्ष के व्यक्तियों द्वारा श्रवण साहू एवं उनके अन्य दो साथियों को चाकू मार कर घायल कर दिया है जो वर्तमान में इलाजरत हैं ।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभी तक चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इन सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
इसके अतिरिक्त घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान और पता तलाश की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभी विगत दो दिनों में सरकंडा क्षेत्र से लगातार कार्यवाही करते हुए 20 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है ।यह भी एक ही मोहल्ले में रहने वाले लोगों के बीच आपसी वाद विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है जिनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।