Latest news

हाई प्रोफाइल प्रचार: तखतपुर में  कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मक्कड़ के   लिए वोट मांगने पूर्व डिप्टी सीएम TS बाबा हेलीकॉप्टर से पहुंचे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 बड़े नेता भी प्रचार युद्ध में होने लगे शामिल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में नगरीय निकाय चुनाव प्रचार का स्तर इस बार एक नया आयाम छू गया जब पहली बार किसी पूर्व डिप्टी सीएम ने हेलीकॉप्टर के जरिए प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव बाबा रविवार को तखतपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूजा मक्कड़ के समर्थन में पहुंचे। जीएमपी कॉलेज के हेलीपैड पर जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर उतरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह दृश्य जिले के निकाय चुनाव में अब तक का सबसे हाई प्रोफाइल प्रचार माना जा रहा है।

टीम व रणनीति से बढ़ाया उत्साह
TS बाबा के आगमन ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि स्थानीय पार्षद प्रत्याशियों को भी मजबूती दी। बाबा ने अपने भाषण में सभी वार्डों के प्रत्याशियों को जिताने और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूजा मक्कड़ को समर्थन देने की अपील की। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. रश्मि सिंह, आशीष सिंह, और बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे , पंकज सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रचार अभियान को और धार दी।

नगरवासियों से की अपील
TS बाबा ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा मक्कड़ एक अनुभवी और समर्पित नेता हैं। उन्होंने कहा, “तखतपुर के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मक्कड़ परिवार को मजबूत बनाना जरूरी है। आप सभी का समर्थन इस परिवर्तन को साकार करेगा।” बाबा की इस अपील ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी।

हाई प्रोफाइल सीट बना तखतपुर
तखतपुर नगरपालिका का यह चुनाव अब हाई प्रोफाइल हो चुका है। TS बाबा के हेलीकॉप्टर से आगमन और कांग्रेस की मजबूत टीम ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है। समर्थकों की भारी भीड़, उत्साह और पार्टी की रणनीतिक मजबूती ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस तखतपुर में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।