




बिलासपुर। बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 52 में कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप पाटिल ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वार्डवासियों से मुलाकात की और चुनाव के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के साथ ही अपने विकास के एजेंडे को लोगों के सामने रखा।
दिलीप पाटिल ने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना, स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने वार्डवासियों से भरोसा जताते हुए कहा, “आपके सहयोग से हम इस वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के लोगों ने दिलीप पाटिल का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। पाटिल ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी के इस अभियान को स्थानीय स्तर पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ दें और वार्ड के विकास में अपना योगदान दें।



