Latest news

निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी शमा जस्सास ने वार्ड क्रमांक 26 शहीद अशफ़ाकउल्ला नगर के लिए 11 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया, चुनाव चिन्ह ‘बल्ला छाप’

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Bilaspur। शहीद अशफ़ाकउल्ला नगर, [1 फरवरी 2025] – नगर निगम के आगामी चुनाव में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी शमा जस्सास ने वार्ड क्रमांक 26 शाहिद अशफ़ाकउल्ला नगर के लिए अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए 11 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। उनका चुनाव चिन्ह ‘बल्ला छाप’ है, जो उनके दृढ़ नायकत्व और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

शमा जस्सास ने घोषणा पत्र में वार्ड के समग्र विकास और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निम्नलिखित 11 महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है:

1. घर घर पहुंचेगा पानी दूर होगी सबकी परेशानी
वार्ड के घर घर में 6 माह के भीतर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी |

2. अपनी होगी क्लिनिक
बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मोहल्ला क्लिनिक की व्यवस्था एक वर्ष के भीतर की जाएगी |

3. गंदे पड़े स्कूल होंगे साफ़ निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम में पढ़ेंगे बच्चे।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में साफ़ सफाई करवाई जाएगी और निशुल्क शिक्षा के लिए सरकारी स्कूल को अँग्रेजी माध्यम (English Medium) करवाया जाएगा |

4. वार्ड होगा स्वच्छ दूर होगी बीमारी
(a ) सभी धर्मों की पूजा स्थल इबादतगाह के आस पास के क्षेत्र को साफ़ सुथरा कर सौंदर्यकरण किया जाएगा
(b) सड़क किनारे बने कचरे फेंकने की जगह को साफ़ करवा कर कूड़ेदान उपलब्ध करवाया जाएगा
(c) खुली नालियों को ढकवा कर बेहतर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी

5. महिलाएं एवं बच्चों की सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित
सर्वजन सुरक्षा के लिए सार्वजानिक जगहों पर CCTV कैमरा लगाया जाएगा

6. हर रोड बनेगी
टूटी फूटी और खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत की जाएगी जिससे आम लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी B

7. नशा मुक्त होगा वार्ड
वार्ड में चल रहे अवैध नशे और जुए के अड्डों को बंद कराया जाएगा

8. वार्ड होगा रोशन
सभी खराब स्ट्रीट लाइट को बदलवा कर सड़‌कों में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी

9. सभी शासकीय योजनाओं का मिलेगा निशुल्क लाभ
राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आई डी, निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ बिना अतिरिक्त शुल्क सभी वार्ड वासियों को दिलाया जाएगा

10. वार्डसंगी सुविधा केंद्र बनाया जाएगा
वार्ड में एक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा जहाँ वार्ड वासियों को सभी तरह के दस्तावेज कागज़ी और क़ानूनी कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कराई जाएगी

11. स्वस्थ रहेंगे वार्डवासी
5 साल के भीतर होगा वार्ड में व्यायाम शाला (GYM) का निर्माण

शमा जस्सास ने अपने बयान में कहा, “मैं इस वार्ड के हर नागरिक के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमारा उद्देश्य सिर्फ विकास नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर देना है। ‘बल्ला छाप’ चिन्ह से हमारा यह संदेश है कि हम हर बाधा को पार करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में उनका समर्थन करें ताकि वार्ड को एक मॉडल वार्ड बनाया जा सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।