00 कांग्रेस में प्रदेश और जिला स्तर के नेतृत्व क्षमता पर उठने लगे हैं अब सवाल
00 विपक्ष में होने के बाद भी गुटबाजी नहीं थम रही, कार्यकर्ता है निराश

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पंचायत चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा ने जिला पंचायत और मस्तूरी, तखतपुर जनपद के उम्मीदवारों की घोषणा कर कांग्रेस को रणनीतिक तौर पर पीछे छोड़ दिया है। गैर-दलीय आधार पर होने वाले इन चुनावों में भी भाजपा का आक्रामक रुख है।ग्रामीण इलाकों में पार्टी की मजबूत पकड़ है। दूसरी ओर, कांग्रेस की सूची अब तक जारी नहीं हुई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। खासकर मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर और कोटा क्षेत्र में कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ से भाजपा यहां चुनाव में बढ़त बना सकती है। इसे लेकर कांग्रेस में प्रदेश और जिला स्तर के नेतृत्व क्षमता पर अब सवाल उठने लगे हैं।
भाजपा का आक्रामक अभियान
भाजपा ने अपने संगठनात्मक कौशल का प्रदर्शन साबित कर दिया है। उम्मीदवारों की सूची जल्दी जारी कर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह भर दिया है। मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर और कोटा क्षेत्रों में भाजपा ने न केवल अपने मजबूत उम्मीदवार खड़े किए हैं, बल्कि वजनसंपर्क और प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। पार्टी ग्रामीण इलाकों में अपने विकास कार्यों और योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रही है।
कांग्रेस की रणनीतिक ढिलाई
कांग्रेस अब तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर पाई है। यह देरी पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और कमजोर रणनीति का सबूत है। मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर और कोटा जैसे इलाकों में कांग्रेस की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। इन क्षेत्रों में पार्टी को स्थानीय नेतृत्व की कमी और गुटबाजी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की सक्रियता और कांग्रेस की निष्क्रियता ने पार्टी समर्थकों को हताश किया है।
मस्तूरी , तखतपुर और बिल्हा में बीजेपी का जोर
मस्तूरी क्षेत्र में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस यहां अपनी पकड़ बनाए रखने में संघर्ष कर रही है। स्थानीय मुद्दों को भुनाने में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल रही है। बिल्हा में भी भाजपा ने जमीनी स्तर पर काम किया है, जबकि कांग्रेस केवल परंपरागत वोट बैंक पर निर्भर दिख रही है।
कोटा में कांग्रेस की मुश्किलें
कोटा में कांग्रेस की पकड़ कमजोर हुई है। भाजपा ने यहां सक्रियता बढ़ाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को मजबूत किया है। कांग्रेस का नेतृत्व इन इलाकों में जनता से जुड़ने में विफल हो रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में उसकी स्थिति और खराब हो रही है।
नामांकन को लेकर दिख रहा उत्साह



पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के दो नामांकन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगरीय निकायों की भांति जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 2 नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 बिल्हा से संदीप कुमार यादव एवं क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से श्रीमती भारती माली ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के सात
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज नामांकन के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के सात नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र कमांक 3 बिल्हा से स्मृति त्रिलोक श्रीवास ग्राम रमतला तहसील बिलासपुर, निर्वाचन क्षेत्र कमांक 6 तखतपुर से पूनम शुक्ला ग्राम पंडाकांपा, सोनिया साहू ग्राम पंचायत पाली, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से मीनू सुमंत याद ग्राम घुटकु, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 मस्तूरी से राहुल राय ग्राम किरारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से बिन्द्रम जायसी ग्राम पचपेड़ी एवं चाँदनी भारद्वाज ग्राम ध्रुवाकारी ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्यों के लिए बारह प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज नामांकन के तीसरेे दिन जिला पंचायत सदस्य के बारह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन क्षेत्र कमांक 02 बिल्हा से झगर राम सूर्यवंशी ग्राम मटियारी, निर्वाचन क्षेत्र कमांक 03 बिल्हा से तुलसी नवीन कुमार साहू ग्राम खैरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 06 तखतपुर से हेमलता डॉ. देवी प्रसाद डडसेना ग्राम बांधा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 तखतपुर से आशा यादव ग्राम खुरदुर, राकेश कुमार तिवारी ग्राम जोकी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 मस्तूरी से अभिलेष यादव ग्राम कर्रा, सूरेश महंत ग्राम कनई, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 मस्तूरी से एस कुमार मनहर ग्राम कोनी, राजेश्वर भार्गव ग्राम टिकारी, सर्वेश सुमन ग्राम किरारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से सरोज कौशल डहरिया ग्राम धनगंवा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 मस्तूरी से किरण संतोष यादव ग्राम पचपेड़ी ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
चौथे दिन पच्चीस प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल
बिलासपुर, 30 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज नामांकन के चौथे दिन जिला पंचायत सदस्य के 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें निर्वाचन क्षेत्र कमांक 06 तखतपुर से स्वाति राहुल शुक्ला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 तखतपुर से होरी लाल माथुर ग्राम पचबहरा, क्षेत्र क्रमांक 08 तखतपुर से दिलीप अग्रवाल ग्राम निरतू, रामेश्वर निर्मलकर ग्राम लोखंडी, रवि कुमार साहू ग्राम पाली, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 मस्तूरी से दिकपाल सिंह ग्राम जूहुली, हेमंत यादव ग्राम जांजी, नूरी दिलेन्द्र कौशिल ग्राम सीपत, राजेन्द्र धीवर ग्राम सीपत, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 मस्तूरी से अरूना चन्द्रप्रकाश सूर्या ग्राम महमंद, दुरपति अशोक सूर्यवशी ग्राम जांजी, सुलोचना लक्ष्मी नारायण वर्मा ग्राम पंधी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 मस्तूरी से दामोदर कांत ग्राम मस्तूरी, टीआर जोशी ग्राम रिसदा, जुगल किशोर ग्राम पचपेड़ी, मनोहर कुर्रे ग्राम मस्तूरी, पृथ्वी पाल ग्राम मुड़पार, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 मस्तूरी से सरोजनी भारद्वाज ग्राम धु्रवाकारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 मस्तूरी से नंदिता कैवर्त ग्राम बसंतपुर, राधा खिलावन पटेल ग्राम सोनसरी, सीमा रवि श्रीवास ग्राम लोहर्सी, सोनल मयंक साहू ग्राम लोहर्सी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 कोटा से भोलाराम बैगा ग्राम पंचायत करहीकछार, श्रीमती ललिता बाई पैकरा ग्राम खैरझिटी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 16 कोटा से श्रीमती गीता बाई सलाम ग्राम भैंसाझार ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।






