Latest news

हाईवे पर दौड़ी ‘द बर्निंग कार’, मचा हड़कंप, चालक की समझदारी से टली बड़ी दुर्घटना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

चकरभाटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर  शाम शाम एक कार ने ‘द बर्निंग कार’ का रूप ले लिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बिलासपुर से चकरभाठा की ओर जा रहे इस कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

आग से मचा हड़कंप
तेज लपटों और धुएं से हाईवे पर लोगों में दहशत फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि सड़क पर चल रहे वाहन रुक गए और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लोग ट्रक के पास जाने से डर रहे थे, वहीं आग की ऊंची लपटें कार को पूरी तरह से घेर चुकी थीं।

पुलिस और दमकल की तेज कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच, हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।

संभावित कारण
प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि कार के इंजन में तकनीकी खराबी और स्पार्किंग के कारण आग लगी। घटना के वक्त कार खाली था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

सड़क पर बना ‘आग का गोला’
हादसे के दौरान कार की हालत ऐसी थी जैसे आग का गोला सड़क पर दौड़ रहा हो। चालक की समझदारी और पुलिस-दमकल की त्वरित कार्रवाई ने इस हादसे को बड़ा रूप लेने से बचा लिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।