Latest news

सतबहनिया मंदिर की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न”गोविन्द देवांगन अध्यक्ष और डॉ शंकर यादव पुनः निर्विरोध सचिव बने”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read


बिलासपुर।आज मां सेवा एवं जन कल्याण समिति सत बहनिया मंदिर बंधवापारा सरकंडा में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। हमेशा की तरह चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष पंडित हरि गोपाल चौबे ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन पढ़ा और सभी के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। चुनाव अधिकारी के रूप में रामेश्वर सिंह ठाकुर और के बी देवांगन उपस्थित थे। नई कार्यकारिणी में जी आर देवांगन अध्यक्ष, छोटेलाल ठाकुर और आर के मानसर उपाध्यक्ष, डॉ शंकर यादव सचिव, डॉ डोंगेस्वर साहू सह सचिव, लव प्रसाद शराफ कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृष्णा सिंह ठाकुर, के के चंद्राकर, टीकम साहू, लखन सिंह राजपूत, मनीराम साहू, पंचराम राजपूत, रामेश्वर मिश्रा, मोती लाल कुंभकार, भरत वैष्णव,झरोखा चंद्राकर, संदीप कश्यप, आदित्य पाटनवर,प्रेमलाल कुंभकार, नारायण प्रसाद शर्मा, रामनरेश धनगर,रामकुमार दुबे बनाए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 26 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। सभी ने विवेकानंद जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर व्याख्यानमाला का भी आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मंदिर समिति के पीआरओ शिव तिवारी ने दी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।