Latest news

शहीद विनोद चौबे वार्ड में कांग्रेस से पार्षद पद के लिए हरमेंद्र शुक्ला की दावेदारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। विनोद चौबे नगर के वार्ड क्रमांक 32 में कांग्रेस पार्टी की ओर से झुग्गी प्रकोष्ठ के नेता हरमेंद्र शुक्ला ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। हरमेंद्र शुक्ला लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और झुग्गी-बस्तियों के विकास एवं गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं।

श्री शुक्ला ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी समस्याओं के समाधान के लिए वह विशेष कार्ययोजना लेकर आएंगे। झुग्गी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को भी उनकी प्राथमिकता बताया गया है।

हरमेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस संगठन के प्रति अपनी निष्ठा को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि वह पार्टी के सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ उनके बेहतर संबंधों के चलते उन्हें आमजन का मजबूत समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए कहा कि हरमेंद्र शुक्ला जैसा जमीनी नेता क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।