बिलासपुर। सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दी ।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी सूरज ढाबा के पास रविवार 11:30 बजे जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई निवासी आदित्य पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र 23 वर्ष अपने साथी चंदन राम साहू पिता मालिकराम साहू उम्र लगभग 63 वर्ष के साथ किसी काम से अपने बाइक क्र. CG 11 AK 5340 में सवार होकर ससहा तरफ से जोधरा की ओर आ रहे थे बाइक ग्राम सोनसरी सूरज ढाबा के पास पहुंचा ही था तभी सामने जाेंधरा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के चालक में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक में सवार आदित्य पटेल और चंदन राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मस्तूरी स्थित मर्च्युरी भेज ग्राम सोनसरी निवासी जोहन साहू की दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की पता तलाश में जुट गई है।
