Latest news

गांव गांव,गली गली धान का अवैध भंडारण: खाद्य विभाग बेबस, तहसीलदार ने पकड़े तीन बिचौलिए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही
*बिचौलियों ने की थी अवैध धान को खपाने की साजिश.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के कलेक्टर के निर्देश पर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में बेलतरा नायब तहसीलदार राहुल साहू ने 3 बिचौलियों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

मामला बेलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम नेवसा और उच्चभट्टी का है
प्राप्त जानकारी पर नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ पहुँचे जहाँ, पहले तो बिचौलिये सामने नहीं आए लेकिन जैसे ही कार्यवाही का पता चला वो अचानक सामने आकर अपना धान बचाने की जुगत करते नजर आए,
3 बिचौलिये साधराम साहू, धनीरम सूर्यवंशी, और सूरज साहू के दुकान और घर पर रखे 237 बोरी लगभग 95 क्विंटल धान का उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नायब तहसीलदार द्वारा धान को सील किया गया.
आगामी कार्यवाही अनुसार बिचौलियों से मंडी कर / जुर्माना वसूला जाएगा और धान को खरीदी पूर्ण होते तक प्रशासन अपनी निगरानी में रखेगा.

प्रशासन धान खरीदी को लेकर बहुत सख्त है. किसानो को उनके धान का सही मूल्य दिलाने से लेकर बिचौलियों पर कार्यवाही तक प्रशासन प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।