Latest news

किसने किया यह जादू… ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आरोप, वार्ड क्रमांक 23 के मतदाता को कर दिया 32 में शिफ्ट

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

00कांग्रेस ने मतदाता सूची मैं छेड़छाड़ को लेकर आपत्ति दर्ज की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर के ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी 01 के अध्यक्ष जावेद मेनन ने मतदाता की विसंगतियों को लेकर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के पुनः प्रारंभिक प्रकाशन में अनेक विसंगतिया प्राप्त हो रही है। कांग्रेस के पार्षद एवं पूर्व पार्षदो ने मतदाता सूची के अवलोकन के पश्चात उपजिला निर्वाचन अधिकारी के नाम नोडल अधिकारी एस.डी.एम बिलासपुर को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा रहे है। पूर्व पार्षद तैयब हुसैन द्वारा मतदाता सूची के अवलोकन के बाद उपजिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर यह जानकारी दी है कि वार्ड क्र. 32 शहीद विनोद चौबे नगर में नगर पालिक निगम चुनाव वर्ष 2025 हेतु जारी जो 13.12.2024 को प्राप्त हुई थी उसके भाग संख्या 02 में परिवर्धन सूची के कुल 353 मतदाता 181 पुरूष एवं 172 महिला इनका नाम वार्ड क्र. 32 में जोड़ दिया गया है जबकि यह मतदाता वर्तमान परिसीमन के तहत वार्ड क्र. 23 के मदर टेरेसा वार्ड के मतदाता है, इनका नाम वार्ड क्र. 23 के नगर निगम चुनाव हेतु भाग संख्या 10 में दर्ज था जिसे विलोपित कर वार्ड नं. 32 में जोड़ दिया गया है। नगर निगम चुनाव हेतु पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूची जारी दिनांक 16.10.2024 में कुल मतदाताओं की संख्या 925 थी जिसे सरल क्र. 01 पर भारती पिता/पति , अविनाश पाण्डेय पिता राजू पाण्डेय अंतिम मतदाता के रूप में नाम दर्ज था किन्तु 11.12.2024 को प्रकाशित नगर पालिका के प्रकाशित सूची में कुल वोटो की संख्या 1079 हो गई जिसमें 726 नम्बर पर अविनाश पाण्डेय का नाम दर्ज किया गया उसके बाद 353 मतदाताओं के नाम परिवर्धन सूची के माध्यम से वार्ड क्र. 32 के मतदाता सूची के भाग संख्या 02 में जोड़ दिया गया है ये सभी मतदाता दूसरे वार्ड के है। यह कार्य गंभीर प्रकृति का है जिसकी जांच होने चाहिए कि किसके कहने पर ड्यूटीरत कर्मचारी अधिकारी ने ऐसा किया।
ब्लॉक अध्यक्ष जावेदन मेनन ने बताया कि यह तो एक वार्ड की जानकारी है सभी वार्डो से कांग्रेस के पदाधिकारी मतदाता सूची का अध्ययन कर रहे है। सोमवार दिनांक 06 जरवरी को जिला कांग्रेस कमेंटी शहर के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर शिकायत की जावेंगी। जावेद मेनन ने यह भी बताया कि जो बीएलओ वार्ड में मतदाता पुनः निरीक्षण हेतु बैठे है उनके पास विधानसभा चुनाव 2023 की मतदाता सूची है जबकि नगर निगम चुनाव 2025 हेतु नगर निगम की सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया था उसी सूची के माध्यम से पुनः निरीक्षण कराया जाना था अंतिम प्रकाशन एवं वर्तमान में प्रथम प्रकाशन की मतदाता सूची में प्रत्येक वार्ड में त्रुटी पायी जा रही है। परिसीमन के विपरित जाकर मतदाता सूची में नाम विलोपित किये गये है और जोड़े गये है। चुनाव में मतदाता सूची महत्वपूर्ण होती है उसमें ही छेड़छाड़ हो जाये तो यह चुनाव की निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सभी वार्डो से आपत्ति एकत्रित कर ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति सौपा जावेगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।