Latest news

न्यू सैनिक स्कूल में कराते खेल में माहिर हो रहे खिलाड़ी, जनवरी में होगी कलर बेल्ट ग्रेडिंग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के 250 सौ कराते खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लिया इस बार जनवरी में कलर बेल्ट परीक्षा रखा जायेगा और काता और कुमिते में खिलाड़ियों की क्षमता और कौशल अनुसार उन्हें बेल्ट दिया जाएगा। कराते प्रशिक्षक सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि इस बार जनवरी में कलर बेल्ट परीक्षा की तैयारी में खिलाड़ी जुटे हुए हैं और सभी खिलाड़ियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है आगे होने वाले विभिन्न जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कराते खिलाड़ी हिस्सा लेंगे धिरे धिरे खिलाड़ियों में सुधार होता दिख रहा है आगे और अच्छे लेवल तक खिलाड़ी पहुंचेंगे। इसके लिए आधारशीला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव डायरेक्टर एसके जनास्वामी व प्रिंसिपल श्रीमती जी आर मधुलिका ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।