


बिलासपुर। एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर मे नियमित रूप से अध्ययनरत छात्र व छात्राओ के लिए तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो खो, शतरंज, क्रिकेट, कैरम व रस्सा कशी खेल का आयोजन किया गया था जिसके अंतिम दिवस क्रिकेट व टग ऑफ़ वार का आयोजन किया गया खेल प्रारम्भ पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अर्चना शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रोत्साहित किया एंव खिलाड़ियों के लिए अपने उधबोधन मे कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरुरी है खेलो से शारीरिक व मानसिक विकास होता है अंतिम दिवस क्रिकेट बालक व बालिका दोनों वर्गो मे लॉ विभाग विजेता व टग ऑफ़ वार मे कॉमर्स विभाग विजेता बना इस संबंध मे जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स 2024 का आयोजन एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर खेल प्रांगण मे विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया तीसरे दिवस क्रिकेट व टग ऑफ़ वार की प्रतियोगिता कराया गया क्रिकेट दोनों वर्गो मे ला विभाग विजेता व टग ऑफ़ वार मे विजेता कॉमर्स विभाग व उपविजेता कला विभाग बना क्रिकेट महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला ला अटैकर्स विरुद्ध मवेरियास मध्य खेला गया जिसमे ला आटेकर्स विजेता बनी बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला लॉ ब्रेकर्स विरुद्ध कॉमर्स वाईपर के मध्य खेला गया जिसमे निर्धारित 5 ओवर के मैच मे ला ब्रेकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे 3 विकेट पर 57 रन बनाये टीम की तरफ से अक्षय श्रीवास्तव ने 3 छक्के की मदद से 28 रन बनाये व पवन चन्द्र ने एक छक्के व एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे 58 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुवे कॉमर्स वाइपर की टीम 34 रन ही बना सका टीम की ओर से यश चावला ने 2 छक्के की मदद से 14 रन बनाये इस तरह 23 रन से लॉ ब्रेकर्स ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मैडल व खेल प्रमाण पत्र संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सेक्रेटरी उपकार राय एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉक्टर अर्चना शुक्ला, इंजिनिरिंग विभाग उप प्राचार्य शुभी श्रीवास्तव,एलसीआईटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस उपप्राचार्य अभिनव पाल द्वारा प्रदान किया गया टग ऑफ़ वार खेल प्रभारी साइंस विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर भारती बर्डे थी क्रिकेट खेल प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर शिव शंकर गुप्ता व इंजमाम थे इस वार्षिक खेलकूद को सफल बनाने के लिए लॉ विभाग प्रमुख डॉक्टर अरुण वर्मा, कला विभाग प्रमुख उमेश पटनायक, साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी, कॉमर्स विभाग प्रमुख आदिल डल्ला, शयलजा रेड्डी, नीरज सोनी, संजय सेन्द्रे आदि का विशेष सहयोग रहा।



