Latest news

छत्तीसगढ़ के सक्ती में तंत्र साधन, दो भाइयों की मौत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक मकान के बंद कमरे में तंत्र साधना में लगे 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि परिवार के 4 लोग मानसिक रोगियों की तरह चिल्लाते हुए बेहोश हो गए। सूत्रों के अनुसार ये लोग 7 दिन से उपवास रखकर साधना में  जुटे हुए थे। मामला बारद्वारा थाना क्षेत्र का है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला, उसकी 2 बेटियों और एक बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि चारों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस जब पहुंची तो परिवार के सभी लोग साधना कर रहे थे।जबकि दोनों भाई जमीन पर पड़े थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।