Latest news

बिलासपुर: रोजी मजदूरी में सट्टापट्टी, खाईवाल पकड़ा गया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले स्थित सरकंडा क्षेत्र में खाईवाल रोजी मजदूरी देकर सट्टा पट्टी लिखवाने का काम करता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 10.12.2024 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी विक्की बसोड़ निवासी अशोक नगर एवं आरोपी जितेन्द्र पाण्डेय निवासी चांटीडीह एवं आरोपी हरिश वंशकार निवासी बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा सरकण्डा चोरी छिपे सट्टा पट्टी लिख रहे हैं, जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, प्रकरण मंे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर देवेन्द्र सोनी निवासी अशोक नगर सरकण्डा के द्वारा मजदूरी में सट्टा पट्टी लिखवाना बताने पर संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी देवेन्द्र सोनी पिता महानंद सोनी निवासी अशोक नगर सरकण्डा की पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 27.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि देवेन्द्र सोनी सीपत चौक के पास खड़ा है किसी का ंइंतजार कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराने पर, आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी देवेन्द्र सोनी को घेराबंदी कर सीपत चौक सरकण्डा मंे पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।