![](https://newsdawncg.com/wp-content/uploads/2024/12/img_20241220_1242434648457319414110036.jpg)
00 घायलों का स्थानीय अस्पतालों में चल रहा उपचार
00 बुलंद है अपराधियों के हौसले
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है।। राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं बिलासपुर में एक ऑटो चालक को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया है।। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रहीं हैं।
फोन कर बुलाया फिर किया हमला
घायल के दोस्त राजिक ने बताया कि उसका सफान खान टेलरिंग का काम करता है। सफान के पास उसकी दोस्त तसनीफ और उसके बॉयफ्रेंड विक्की राजपूत का फोन आया। उन्होंने सफान को नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने मिलने के बहाने बुलाया। सफान के साथ राजिक भी पहुंचा।शाम करीब साढ़े 6 बजे का वक्त था। गार्डन में पहुंचते ही दोनों गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड मिलकर सफान के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे। फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, सफान ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो विक्की राजपूत ने उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद सफान वहां से जाने लगा तो उन्होंने फिर उसे रोककर मारपीट करने लगे। गुस्से में सफान ने जब उनके ऊपर हाथ उठाया। वहां पर पहले से मौजूद करीब एक दर्जन दर्जन भर लड़के इकट्ठे हो गए। इसी दौरान सफन पर चाकू से हमला किया गया।
ऑटो ड्राइवर पर हमला
![](https://newsdawncg.com/wp-content/uploads/2024/12/img_20241220_1241153882445552332940414-1024x516.jpg)
बिलासपुर में एक अपराधी ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इलाज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुदुदंड स्थित 27 खोली निवासी राजा सिंह ठाकुर (21) पिता सुमन सिंह ठाकुर ऑटो चालक है। राजा अपनी ऑटो को अपने घर के पास गली में खड़ी करता है। गुरुवार शाम को भी उसने ऑटो को गली में खड़ी किया था। जब वो ऑटो चलाने निकला, तब मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल ऑटो में बैठा था।राजा जब अपनी ऑटो को निकालने गया, तब अरविंद पटेल स्टेयरिंग में पैर अड़ा कर बैठा था। उसने अरविंद को पैर अड़ाकर बैठने से मना किया, तब उसने गाली देना शुरू कर दिया और बोला कि तेरे बाप का क्या जाता है। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।इस दौरान बदमाश अरविंद पटेल ने चाकू निकाल लिया। देखते ही देखते उसने राजा के गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे राजा खून से लथपथ होकर घायल हो गया।