बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में मंदिर जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारकर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।ग्राम बीजा सिद्ध बाबा मंदिर के सामने में एक युवक हाथ में बटनदार चाकू दिखाकर मंदिर आने जाने वालों को लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने थाना से टीम रवाना किया। मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बीजा सिद्ध बाबा मंदिर के पास जाकर रेड किया जहाँ पर
एक व्यक्ति हाथ में बटनदार चाक लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पुलिस पकड़ लियायुवक से धारदार चाकू को जप्त कर उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विकश उर्फ राज सिंह ठाकुर पिता दुलास सिंह ठाकुर उम्र (26) निवासी ग्राम बीजा का होना बताया। उक्त व्यक्ति को हथियार के साथ थाना लाकर धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।



