बिलासपुर में आज सड़क से बंगले तक पहुंचा विरोध…
प्रस्तावित ऑक्सी जोन को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विधायक अमर अग्रवाल के बंगले के बाहर पहुंच गए हैं। रहवासियों के विरोध और नाराजगी से माहौल गरमा गया है।
ऑक्सी जोन के नाम पर हटाए जाएंगे लोग?
प्रदर्शनकारियों का सीधा सवाल है—विकास के नाम पर आखिर स्थानीय लोगों को ही क्यों हटाया जाए? रहवासियों की मांग है कि ऑक्सी जोन बनाया जाए, लेकिन इसके नाम पर वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों को उनके स्थान से बेदखल न किया जाए।
महिलाओं का बड़ा आरोप—पहले आशियाना उजाड़ा, अब फिर निशाना?
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि गरीबों के आशियाने उजाड़कर रिवर व्यू बनाया गया, और अब प्रस्तावित ऑक्सी जोन के नाम पर एक बार फिर स्थानीय लोगों को हटाने की कोशिश की जा रही है।
रिवर व्यू रोड को लेकर भी उठे सवाल
रहवासियों ने रिवर व्यू रोड पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि इलाके की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अब ऑक्सी जोन के नाम पर स्थानीय लोगों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा किया जा रहा है।
बंगले के बाहर भीड़, सवालों के घेरे में प्रस्तावित ऑक्सी जोन
विधायक के बंगले के बाहर पहुंचे लोगों ने साफ कर दिया है कि वे ऑक्सी जोन के खिलाफ नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को हटाए जाने के खिलाफ हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल—
क्या ऑक्सी जोन के नाम पर स्थानीय लोगों को हटाया जाएगा?
क्या गरीबों के आशियाने उजाड़ने के आरोपों का जवाब मिलेगा?
रिवर व्यू रोड पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े के आरोपों पर कार्रवाई कब होगी?
और क्या विकास की कीमत स्थानीय रहवासियों को अपना घर छोड़कर चुकानी पड़ेगी?
फिलहाल विधायक अमर अग्रवाल के बंगले के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से मामला गरमा गया है।
खबर में अपडेट जारी



