जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, ढोल-बाजे और आतिशबाजी से गूंजा क्षेत्र
पुष्पवर्षा ने मोहा यात्रियों का मन
200 से अधिक बाइक सवारों ने बाइक रैली निकालकर वडनगर से वाराणसी जा रहे युवाओं का किया अभिनंदन
कलश में अर्पित किया गया अरपा एवं खारंग नदी का जल

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही जल जन सेवा संकल्प यात्रा का बिलासपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण जिला द्वारा देवरीखुर्द चौक में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
वडनगर से वाराणसी तक बाइक के माध्यम से यात्रा कर रहे युवाओं के स्वागत के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर 200 से अधिक बाइक सवारों ने बाइक रैली निकालकर यात्रा का अभिनंदन किया। देवरीखुर्द चौक पर पहुंचते ही यात्रा में शामिल युवाओं का जेसीबी मशीन से भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे एवं आतिशबाजी के साथ पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।
यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भारत माता के जयघोष के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया तथा उनके साहस, समर्पण और जनसेवा के संकल्प की सराहना की।
वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा केवल एक बाइक यात्रा नहीं, बल्कि जल संरक्षण, जनभागीदारी और सेवा के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा में शामिल युवाओं का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जनसेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि जल जन सेवा संकल्प यात्रा युवाओं के भीतर सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना को प्रदर्शित करती है। वडनगर से वाराणसी तक युवाओं द्वारा बाइक के माध्यम से निकाली जा रही यह यात्रा जल संरक्षण एवं जनजागरण के महत्वपूर्ण संदेश को लेकर आगे बढ़ रही है। बिलासपुर ग्रामीण में युवा मोर्चा द्वारा जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया है, वह युवाओं की सक्रियता एवं संगठनात्मक सहभागिता को दर्शाता है।
पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की एक महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता है। जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। युवाओं द्वारा इस संदेश को लेकर इतनी लंबी यात्रा करना सराहनीय पहल है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में जनभागीदारी और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का माध्यम है। जल जन सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से युवा देशभर में जल संरक्षण और जनसेवा का संदेश लेकर निकल रहे हैं। बिलासपुर ग्रामीण में युवा मोर्चा द्वारा 200 से अधिक बाइक सवारों के साथ निकाली गई स्वागत रैली युवाओं के उत्साह एवं संगठनात्मक सक्रियता का परिचायक है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के लिए यह गौरव का विषय है कि वडनगर से वाराणसी तक जल संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश लेकर निकले युवाओं का स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ। युवा मोर्चा सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। देवरीखुर्द चौक में 200 से अधिक बाइक सवारों की सहभागिता के साथ भव्य बाइक रैली निकालकर यात्रियों का अभिनंदन किया गया। जेसीबी से पुष्पवर्षा, ढोल ताशे और आतिशबाजी के माध्यम से उनका स्वागत कर युवा मोर्चा ने यह संदेश दिया है कि समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में युवा शक्ति सदैव तत्पर है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा अपने उद्देश्य में सफल हो और जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव,पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन भाजपा जिला महामंत्री यश मनहर,अवधेश अग्रवाल,राज्यवर्धन कौशिक,प्रणव शर्मा,राजकुमार वर्मा,महाराज सिंह नायक,तिलक साहू,बी.पी.सिंह,लक्ष्मी यादव,शैलेश गोरख,जय वाधवानी,रवि बरगाह,जितेंद्र राय कुसुम लता श्रीवास,हरिओम कश्यप,वीरेंद्र पटेल,रिंकू त्रिपाठी,रंजीत सिंह,मनीदास मानिकपुरी,ओम सूर्या,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,तुषार चंद्राकर,अंकुर सिंह,सागर वर्मा,ब्रजेश शर्मा,अनीश धीवर,अंकित मिश्रा,प्रवीण सोनकर,अभिषेक साव,सूरज साहू,हर्ष पटेल,ललित यादव,रितेश कलवानी,यश गोरहा,नीलेश पाण्डेय,उदित सिंह,अवधेश प्रसाद,सतीश मिश्रा,टीकम कौशिक कुलदीप रजक,रवि सिंह,विकास साहू,कमलेश सिंह,विजय वस्त्रकार,वैभव तंबोली,गोयल साहू,शरद खैरवार,शिवराज साहू,संदीप जायसवाल,विमलदास मानिकपुरी,सृजन मिश्रा, करण सिंह,हर्षित नामदेव,रितेश साहू,आयुष यादव,वैभव टाह,बाबा देवांगन,प्रवीण यादव,जगतरण दास,मयंक शर्मा,प्रशांत यादव,यशवंत,मिथलेश श्रीवास,दीपक सिंह सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।



