Latest news

राजनीतिक षड्यंत्रों के शिकार कांग्रेसी कार्यकर्ता से मिलने अर्जुन तिवारी जायेंगे जेल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

रायपुर -कवर्धा / पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोरला में पंचायत चुनाव से उत्पन्न रंजिश के चलते हुये मामूली झड़प को राजनीतिक रंग देकर कांग्रेसी कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के झूठे प्रकरण में भाजपा विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नजदीकी रसूखदार लोगों ने जेल भिजवा दिया था, जिसके कारण वे विगत एक माह से कवर्धा के जिला जेल में बंद है।
कबीरधाम जिले के कुंडा थाने का आलम ये है कि झूठे मामले में जेल में बंद कांग्रेसी कार्यकर्ता की पत्नी से भाजपा के रसूखदार नेताओं ने न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी भी दिया जिसकी शिकायत उन्होंने कुंडा थाने में मई 2026 में दर्ज कराई पर पुलिस ने मामला दर्ज तो किया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की परिणाम पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है ।
मामला संज्ञान में आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन तिवारी आज बुधवार को जिला जेल कवर्धा में बंद कांग्रेसी कार्यकर्ता श्री मानिक चंद्राकर से मिलने जेल जाएंगे!
ज्ञात हो कि श्री मानिक चंद्राकर ग्राम पंचायत तोरला के तीन मरतबा सरपंच रहें हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।