बिलासपुर । तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) ने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ निवासी सरफराज अहमद को संगठन में छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी (Chhattisgarh State Media In-Charge) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
जारी शुभकामना संदेश में कहा गया कि सरफराज अहमद अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी लगन, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाते हुए TNRAT की गतिविधियों, कार्यक्रमों और संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति संदेश जारी करने वाले पदाधिकारी
यह शुभकामना एवं नियुक्ति संबंधी संदेश मुहम्मद साबिर रज़वी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन निदेशक, TNRAT — Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust की ओर से जारी किया गया।



