बिलासपुर। जिला सर्व सेन समाज बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अश्वानी श्रीवास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि व्यापम के द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को लैब technician के परीक्षा मे सेन नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्नावली दिया गया था, जिससे सेन नाई समाज आहत और उद्वेलित है, आज श्रीवास भवन बिलासपुर मे सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास की अध्यक्षता और संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास सहित प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक रखा गया था, जिसमें व्यापाम के कृत्य का पूरे प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश मे विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत दिनांक 22 सितंबर 2026 को बिलासपुर मे भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा,, आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, राज कुमार श्रीवास, चन्द्रमनी श्रीवास, अनिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, सोनू, मनोहर,प्रभात, संतोष श्रीवास, आनंद श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, लोकेश श्रीवास,निखिल मनोज श्रीवास दीपक शुभम श्रीवास सहित सामाजिक गण उपस्थित थे ll
सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के निर्देश में पूरे प्रदेश में कल सौपा जाएगा ज्ञापन
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।