Latest news

सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जांच-परामर्श कार्यक्रम, मरीजों और परिजनों को दिए जरूरी सुझाव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत आयोजन; विशेषज्ञों ने अल्जाइमर से बचाव, समय पर उपचार और तनावमुक्त जीवन के प्रति किया जागरूक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर सोमवार को जांच एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्जाइमर रोग के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोग से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों को उचित चि

कित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
यह अभियान सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह और सामुदायिक मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. नायक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मनोरोग विभाग के तत्वावधान में किया गया।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मिली परामर्श सेवा
अभियान के अंतर्गत सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अल्जाइमर रोग से संबंधित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को अल्जाइमर रोग से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने रोग के कारण होने वाली शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं, समय पर उपचार और विशेषज्ञ से परामर्श लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लेने की अपील
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अल्जाइमर से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, अल्जाइमर मुक्त और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या लक्षण सामने आने पर उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता और परामर्श लेना जरूरी है।
चिकित्सकों ने अल्जाइमर से प्रभावित व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिजनों को भी उचित मार्गदर्शन और सहयोग देने की आवश्यकता पर जोर दिया। समय पर परामर्श और उपचार के माध्यम से बीमारी से जुड़ी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने और उसके प्रबंधन की दिशा में कदम उठाने का संदेश दिया गया।
चिकित्सकों और पीजी विद्यार्थियों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुजित कुमार नायक, डॉ. गौरीशंकर सिंह, डॉ. राकेश जांगड़े, डॉ. रचना, डॉ. अलीश मेहर, डॉ. किशन दिनकर और डॉ. सुधांशु भट्ट की सक्रिय सहभागिता रही।
इसके अलावा पीजी विद्यार्थियों डॉ. अंकिता, डॉ. अंशुल, डॉ. प्रियांश, डॉ. सत्यस्मिता, डॉ. तुलेश्वर, डॉ. आयुष, डॉ. अंशुल, डॉ. कनिष्क और डॉ. यश ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अल्जाइमर रोग से बचाव, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की दिशा में नियमित जागरूकता और समय पर चिकित्सा सहायता लेने को महत्वपूर्ण बताया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।