Latest news

अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल 20 सितंबर को, आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल कोनी में होगा चयन परीक्षण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा वर्ष 2026 सत्र के लिए अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल 20 सितंबर रविवार को सुबह 9 बजे से आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल, कोनी में होगा। ट्रायल में निर्धारित आयु सीमा में आने वाले खिलाड़ी ही शामिल हो सकेंगे।
1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 तक जन्म लेने वाले खिलाड़ी पात्र
क्रिकेट संघ बिलासपुर के अनुसार इस वर्ष अंडर-14 ट्रायल के लिए कटऑफ डेट 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 निर्धारित की गई है। इस अवधि के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।
छह साल की मार्कशीट समेत मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें अंतिम छह वर्षों की मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। मूल दस्तावेजों के साथ सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करना भी अनिवार्य रहेगा।
ट्रायल एवं रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ट्रायल के दिन नहीं भरे जाएंगे फॉर्म
ट्रायल के लिए फॉर्म क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। संघ का कार्यालय सरजू बगीचा, मसानगंज में है। 16 सितंबर बुधवार को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय में फॉर्म वितरित किए जाएंगे और जमा भी किए जा सकेंगे। फॉर्म शनिवार तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
संघ ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल के दिन किसी भी खिलाड़ी का फॉर्म नहीं भरा जाएगा, इसलिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दूर-दराज के खिलाड़ियों के लिए व्हाट्सएप की सुविधा
गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, मुंगेली, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी, सीपत सहित दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ी व्हाट्सएप के माध्यम से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसकी पीडीएफ व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकेंगे। वहीं बिलासपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को कार्यालय पहुंचकर फॉर्म जमा करना होगा।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
ट्रायल, पंजीयन, फॉर्म एवं दस्तावेजों से संबंधित जानकारी के लिए खिलाड़ी महेश दत्त मिश्रा – 7415798292 तथा सोनल वैष्णव – 9981027543 से संपर्क कर सकते हैं।
क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि से पहले फॉर्म और दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि ट्रायल के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।