Latest news

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा बलों का नक्सलियों पर प्रहार, सात मार गिराए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 बड़ी संख्या में जवान है मोर्चे पर तैनात

00 छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में होना है दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरे होना है। इसके पहले सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इलाके में एक बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान सात नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव भी बरामद कर लिए हैं। वही मुठभेड़ में कुछ सुरक्षा बलों के घायल होने की भी खबर आ रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी रहने की सूचना है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं।

साल भर में मार गिराया 215 नक्सली

1 जनवरी 2024 से अब तक कुल 215 नक्सलियों को मार गिराया गया है। यह अभियान नक्सलियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए चल रहा है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।