Latest news

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सनसनी : प्रेमिका की लाश को खेत में दफनाकर बो दिया धान, फिर क्या हुआ… 

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है जिसमें आरोपी प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका की लाश को खेत में दफना दिया था । यही नहीं उसने कब्र के ऊपर चालाकी से धान की फसल लगा दी थी प्रेमिका के द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद तिथि पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

गायब होने की शुरुआत

6 अगस्त 2024 को नाबालिग लड़की दुलदुला थाना क्षेत्र स्थित अपने जीजा के घर गई थी। अगले दिन वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने जब फोन किया, तो लड़की ने अपनी सहेली के घर होने की बात कही। इस पर परिवार निश्चिंत हो गया।

प्रेम त्रिकोण और विवाद

कुनकुरी थाना क्षेत्र के युवक हेमंत प्रधान से मृतका का प्रेम संबंध था। घटना के दिन, लड़की ने हेमंत के मोबाइल पर किसी और लड़की से बातचीत देखी, जिससे विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मृतका ने गुस्से में हेमंत की दूसरी प्रेमिका को बुलाने के लिए कहा और मौके पर फैसला करने की बात कही। इस दौरान लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या की।

हैदराबाद भाग गया था आरोपी

  16 साल की नाबालिग लड़की का शव कुनकुरी थाना इलाके के महुआटोली गांव के खेत में मिला है।एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की वजह प्रेम त्रिकोण से उपजे विवाद को बताया है। जिसमें नाबालिग द्वारा प्रेमी के आउट हाउस में खुदकुशी करने के बाद लाश को प्रेमी ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर लाश को अपने ही खेत मे दफनाकर उसके ऊपर खेत में धान बो दिया।जिसका खुलासा प्रेमी हेमंत प्रधान से पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को दिए अपने बयान में इस बात का खुलासा किया है।जानकारी के अनुसार 6 अगस्त 2024 की है जब दुलदुला थाना क्षेत्र के 5 अगस्त को एक गांव में नाबालिग बच्ची अपने जीजा के घर आई हुई थी जो दूसरे दिन रात को अचानक गायब हो गई।बाद में फोन करने पर बालिका ने अपनी सहेली के यहां होना बताई।जिसके बाद घरवाले निश्चित हो गए की उनकी बेटी सुरक्षित परिचित के घर में मौजूद है। लेकिन इधर जैसा कि पुलिस ने बताया, लाश को ठिकाने लगाने वाला मुख्य आरोपी हेमंत प्रधान का 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से प्रेम सम्बन्ध था।जिसे वह लेकर अपने खेत के पास बने घर में रखा था।इसी दौरान प्रेमी के मोबाइल से किसी और लड़की से बातचीत होता देखकर नाबालिग ने विवाद शुरू कर दिया और आरोपी की दूसरी प्रेमिका को भी मौके पर बुलाकर आज फैसला होगा कि मैं तुम्हारे साथ रहूंगी या यह लड़की ।इसको लेकर वह काफी नाराज हुई और में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जब प्रेमी कमरे में आया तो शव लटकते देखकर अपने बड़े भाई नितेश प्रधान और चाचा सचनंदन प्रधान को घटना की जानकारी दी ।फिर तीनों ने मिलकर घटनास्थल से सौ मीटर दूर अपने खेत मे दफना दिया और उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी।घटना के दूसरे दिन आरोपी घर हैदराबाद चला गया।

एक माह बाद दर्ज हुई शिकायत
परिजनों ने एक माह बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई
इधर जब एक माह बीतने के बाद लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सितंबर माह में दुलदुला थाने में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई ।एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर मामले की छानबीन करने के निर्देश दिया ।मामले की जांच के दौरान पुलिस को लोगों से बातचीत और फोन के डिटेल से पता चला कि लापता लड़की का प्रेम प्रसंग कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव के युवक हेमंत प्रधान से चल रहा था।जिसकी पता-तलाश में उसका पता हैदराबाद में होना बताया गया।जिसे जशपुर पुलिस की टीम बड़ी मशक्कत के बाद हैदराबाद से लेकर आई।

खेत में खुदाई कर निकाला शव
आरोपी और सह आरोपियों के बयान और स्थल में बताए अनुसार पर खेत मे दफन शव का उत्खनन कराया गया।शव की पहचान मृतिका की मां ने की है।मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉक्टरों की टीम पहुंची हुई है।इस सनसनीखेज मामले की जाँच जारी है।घटनास्थल पर एसपी शशिमोहन सिंह,डीएसपी चंद्रशेखर परमा,एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी,थाना प्रभारी दुलदुला कृष्णा साहू,कुनकुरी सुनील सिंह ,हेड कांस्टेबल निर्मल बड़ा, मोहन बंजारे,छविकान्त पैंकरा,आरक्षक नन्दलाल यादव,गणेश यादव कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।