बिलासपुर।24वी राज्यस्तरीय सीनियर बेसबॉल प्रतियोगिता 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक कवर्धा में आयोजित हुई, जिसमे बिलासपुर,रायपुर,दुर्ग,कवर्धा,मुंगेली,बेमेतरा, कोरबा,राजनांदगांव जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबसे प्रदेश का बेसबॉल का गठन हुआ है तबसे अभीतक बिलासपुर बेसबॉल की बालिका एवं बालक टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है उसी प्रदर्शन को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कबीरधाम में भी जारी रखा ओर अपना दबदबा बना के रखा।बालक वर्ग का पहला मैच बिलासपुर व दुर्ग से हुआ जिसमे बिलासपुर की टीम के अंकुर के शानदार होमरन से 10-09 से विजयी हासिल की। वही बालक वर्ग का दूसरा मैच बिलासपुर व रायपुर हुआ जिसमे बिलासपुर जिले की टीम ने रायपुर टीम को एकतरफा मात देते हुए 13-00 से विजयी हासिल किया, वही बिलासपुर टीम का सेमीफाइनल मैच बिलासपुर व मुंगेली से हुआ जिसमे बिलासपुर की टीम ने 09-00 से विजयी हासिल की जिसमें आयुष ,संदीप गाहिरे ,बैजनाथ, विकास यादव ने टीम के लिए रन बनाए । बालक वर्ग का फाइनल मैच बिलासपुर व कवर्धा से हुआ जिसमे बिलासपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कवर्धा की टीम को 05-02 से मात देते हुए विजयी हासिल किया जिसमें शिवम् सिंह ने शानदार पिचिंग और लखन देवांगन,अभय मंडल योगेंद्र यादव ने शानदार हीटिंग किया। वही बालिका वर्ग में राज्य के 4 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा,कोरबा के खिलाड़ी थे। बालिका वर्ग का पहला मैच बिलासपुर व रायपुर के मध्य हुआ जिसमे बिलासपुर की टीम ने रायपुर को एकतरफा मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, वही बालिका वर्ग में फाइनल मैच बिलासपुर व कवर्धा के मध्य हुआ, जिसमे बिलासपुर की तरफ से अंजलि खलखो ने शानदार पिचिंग किया और कवर्धा की टीम को 03-00 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।टीम के कोच अख्तर खान थे। प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ कैरोलिन सत्तूर एवं संघ के महासचिव सुश्री मिताली घोष उपस्थित थी सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखते हुए उन्होंने कहा कि 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता जो की संगरूर पंजाब में है उसमें हमारे छत्तीसगढ़ बेसबॉल टीम के खिलाड़ी जरूर पदक लगाएंगे।



