
बिलासपुर । स्टैंड बॉल की तीसरी राष्ट्रीय सेमिनार गुजरात के गांधीनगर में 6 व 7 जून को आयोजित है ।
स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जाविद अली ने बताया कि उक्त सेमिनार में 13 से 14 प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे । इस सेमिनार में आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता बिलासपुर की रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही रेफरी चयन का प्रक्रिया भी की जाएगी ।
फेडरेशन की कोषाध्यक्ष डॉ शाजिया अली ने बताया कि स्टैण्ड बॉल के पदाधिकारियों का विस्तार किया जाना है यह सेमिनार खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें खेल की बारीकियों के साथ खेल प्रबंधन का व्याख्यान होगा ।

