Latest news

वार्ड-29 में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, महापौर पूजा विधानी ने संभाली कमान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

मधु राव के समर्थन में निकली विशाल जनसंपर्क रैली, घर-घर पहुंचकर कमल के पक्ष में मांगे वोट

महापौर बोलीं- वार्ड के विकास के लिए भाजपा पार्षद जरूरी, योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का दिलाया भरोसा

बिलासपुर। नगर निगम उपचुनाव के तहत वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर (तारबहार) में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे दमखम के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान और प्रचार रैली निकाली। भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधु राव के समर्थन में नगर निगम महापौर पूजा विधानी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तथा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की।

प्रचार अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रमुखता से रखा। कार्यकर्ताओं ने महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत, मोर घर-मोर जमीन-मोर मकान योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं तथा अन्य हितग्राही कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।

महापौर ने विकास और योजनाओं को बनाया चुनावी मुद्दा

वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर पूजा विधानी ने बस्ती और मोहल्लों में नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि वार्ड में विकास को लेकर नई सोच और नई कार्यशैली की आवश्यकता है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम में एक सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित पार्षद का होना आवश्यक है।

महापौर ने कहा कि वार्ड के निवासियों को आवास, सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, पेंशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रचार के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वार्ड की जनता लंबे समय से एक ही राजनीतिक विचारधारा के प्रतिनिधियों को चुनती रही है, लेकिन इसके बावजूद कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने मतदाताओं से इस बार परिवर्तन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

वार्ड में घर-घर पहुंचा भाजपा का प्रचार अभियान

उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद करते रहे। प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड की जनता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना रही है और बड़ी संख्या में लोग परिवर्तन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

अंडरब्रिज से तारबहार नाका तक निकली रैली

प्रचार अभियान के अंतिम चरण में भाजपा की विशाल रैली भी निकाली गई। रैली अंडरब्रिज फाटक दुर्गा मंदिर क्षेत्र से प्रारंभ होकर एफसीआई रोड फाटक, नौपारा, सिद्धार्थ नगर, गुरु घासीदास मोहल्ला, तारबहार मेन रोड, खुदीराम बोस चौक होते हुए तारबहार नाका तक पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, युवाओं, वार्डवासियों और भाजपा समर्थकों की मौजूदगी रही। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी मधु राव के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया चुनावी माहौल

जनसंपर्क अभियान और रैली में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, किशोर राय, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, एस. श्रीनिवास, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, रोशन सिंह, रमेश लालवानी, नितिन चड्ढा, नारायण गोस्वामी, महेश चंद्रिका पुरे, शंकर रजक, अजय रजक, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना गोस्वामी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, पार्षद विजय ताम्रकार, सुरेश वाधवानी, आशीष गुप्ता, मधुबाला टंडन, लक्ष्मी साहू, सतीश गुप्ता, राजू गुप्ता, नीरज निर्मलकर, चंद्रशेखर बिंकर, किशोर यादव, चिंटू गुप्ता, नारायण कश्यप, वंदना चंद्रिका पुरे, कार्तिक यादव, आंचल श्रीनिवास, रंगनाथन, नंदू सोनी, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, राकेश चौकसे, ममता मिश्रा, आयुष मेहता, अयोध्या डहरिया, रामकुमार सेठी, तनुज वोरा, रेखा रजक, परेश गुप्ता, हरेंद्र तिवारी, सरिता कॉमडे, अनुराधा रामटेक, मिट्ठू विल्सन, अजय अल्फ्रेड, मकबूल अली, सुब्बाराव, मोहम्मद हफीज, शेख शरीफ, शानू खान, जुबेर अहमद, मोहम्मद हनीफ, युसूफ राजा बरकाती, नवीन मसीह, अजय हेंड्रिक्स, बिल्लू श्रीवास, मोहन केवट, विनोद रात्रे, मनमोहन कोसल, रामचरण देवरा, सरिता टंडन, अनसूया सूर्यवंशी, गोलू श्रीवास, वंदना, ज्योति कोसले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मतदान से पहले तेज हुई सियासी हलचल

वार्ड क्रमांक-29 के उपचुनाव में मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर कांग्रेस घर-घर संपर्क अभियान चला रही है तो दूसरी ओर भाजपा विकास, हितग्राही योजनाओं और संगठनात्मक शक्ति के सहारे मतदाताओं तक पहुंचने में जुटी है। प्रचार के अंतिम दौर में दोनों दलों की सक्रियता ने उपचुनाव को पूरी तरह राजनीतिक प्रतिष्ठा का मुकाबला बना दिया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।