वेदांत साहू ने सब जूनियर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता दिल्ली के लिए बनाई जगह
बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों को 1 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य सहित 11 मेडल मिला


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय 7वीं सब जुनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता भिलाई दुर्ग के महिला महाविद्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। इस अवसर पर बिलासपुर जिले से भी 15 बालिका एवं 9 बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने अपने वजन वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किए। जिसमें 9 वर्ष बालक वर्ग में -30 किग्रा में वेदांत साहू ने तीन जिले के खिलाड़ियों को मात देकर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता दिल्ली के लिए जगह बना ली है यह बिलासपुर के लिए गौरव की बात है इसी प्रकार 7 वर्ष बालक वर्ग में -20 किग्रा में प्रज्ञान साहू ब्राउज़ मेडल, -25 किग्रा में एरिक मिरिल ब्राउज़ मेडल किए, -30 किग्रा में विराज खरे हिस्सा लिया, उसी प्रकार 10 वर्ष बालक वर्ग में -35 किग्रा में विराज सोरठे ब्राउज़ मेडल प्राप्त किए, -30 किग्रा में तुरन्यू नेताम ने हिस्सा लिया, उसी प्रकार 11 वर्ष बालक वर्ग में -35 किग्रा में अथर्व शर्मा ने हिस्सा लिया, उसी प्रकार 12 वर्ष बालक वर्ग में +55 किग्रा में गौरांक बंजारे ने ब्राउज़ मेडल प्राप्त किया, – 40 किग्रा में हर्षित सिंह चंदेल ने हिस्सा लिया। 7 वर्ष बालिका वर्ग में -25 किग्रा में पवित्रा पटेल को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ, -20 किग्रा में त्रिशा यादव को ब्राउज़ मेडल प्राप्त हुआ, और -25 किग्रा में आराध्या अग्निहोत्री ने हिस्सा लिया, 8 वर्ष बालिका वर्ग में -25 किग्रा में रितु हाजरा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ, -25 किग्रा में प्रवस्थी यादव को ब्राउज़ मेडल प्राप्त हुआ, -30 किग्रा में जयश्री साहू ने हिस्सा लिया, 9 वर्ष बालिका वर्ग में -35 किग्रा में शिवार्या सिंह को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ, -30 किग्रा में आयुषी साहू को ब्राउज़ मेडल प्राप्त हुआ, +35 प्रत्युषा कुजूर को ब्राउज़ मेडल प्राप्त हुआ, -25 किग्रा में आराध्या भारत, -25 किग्रा में अदिति साईसेरा हिस्सा लिया, 10 वर्ष बालिका वर्ग में -35 किग्रा में त्रिशा हलदर ने हिस्सा लिया, 12 वर्ष बालिका वर्ग में -42 किग्रा में रूची देवांगन, -42 किग्रा में प्राची वर्मा, +42 किग्रा में सौम्या विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री ब्रम्हया नायडू, महासचिव अमल तालुकदार, डी. रमेश के साथ सभी जिले से आए रैफरी कोच मौजूद रहे। जिसके लिए आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसके जनास्वामी, प्राचार्य श्रीमती जीआर मधुलिका एवं मुख्य खेल प्रभारी एवीएम उत्तम साहू एवं दामिनी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया की पहली बार कराते खेल में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के कराते खिलाड़ियों ने कराते खेल के मुख्य फेडरेशन के 7 वीं सब जुनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अपना अच्छा प्रदर्शन किया।



