Latest news

सीबीएसई बारहवीं कक्षा के परिणाम में बर्जेस अंग्रेजी शाला का दबदबा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर । बर्जेस अंग्रेजी शाला के बच्चों ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम में शहर में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । जिसमें अर्चिता रमानी 95.6%, कृष सलूजा 94.2% अनिशा साहू 94.2%, दीपक देशकर 94% ,श्रुति गुप्ता 93.5% ऐश्वर्या सोनी 92.8% , नमन जैसवाल 88.6% , प्रखर पांडेय87.4%,
शाला की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने बताया कि खुशी की बात है कि बर्जेस अंग्रेजी शाला के बच्चों ने इस वर्ष शहर में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई । इस परिणाम का श्रेय शाला के शिक्षकों और बच्चों के साथ अभिभावकों को जाता है, जिनकी कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आया।


शाला प्रबंधन के छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सचिव जयदीप रॉबिंसन ने बताया कि बर्जेस अंग्रेजी शाला हमेशा से बच्चों के उत्तरोत्तर विकास के लिए परिश्रम करता है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या खेल के क्षेत्र में दोनों ही क्षेत्र में शाला के विद्यार्थी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हैं इसके लिए शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि इसी तरह वह भविष्य में अपना और शाला का नाम ऊंचा करते रहे ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।