
बिलासपुर।
गर्मी के बीच सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बिलासपुर इकाई ने राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर राजकिशोर नगर परिसर में शर्बत वितरण एवं देहदान-नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को शीतल शर्बत वितरित किया। इसके साथ ही देहदान और नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्यों ने बताया कि मृत्यु के उपरांत किया गया दान कई जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है और नेत्रदान से अंधकार में जी रहे लोगों को नई रोशनी मिलती है।
पोस्टर के जरिए जागरूकता, भ्रांतियां दूर करने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से लोगों को इस महादान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। समिति की ओर से कहा गया कि समाज में देहदान और नेत्रदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें।
सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर अध्यक्ष मधु बगड़िया सहित रेखा सिंघानिया, सीमा चौधरी, सपना अग्रवाल, प्रीतो बुधिया, शारदा सिंगल, ज्योति अग्रवाल, पूनम मित्तल और खुशबू अग्रवाल की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
समाज सेवा से जुड़ने की अपील
समिति की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे देहदान और नेत्रदान जैसे पुण्य कार्यों में भागीदारी निभाकर समाज सेवा में योगदान दें।

