Latest news

आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ….बिलासपुर संभाग में प्रवीण शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष, सभी जिलों में भी सर्वसम्मति से चुनाव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर, 2 मई 2026।
छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के बिलासपुर संभागीय निर्वाचन में प्रवीण शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। एक ही नामांकन मिलने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचन प्रक्रिया 1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कार्यालय, बिलासपुर में संपन्न हुई।
संभागीय निर्वाचन अधिकारी हिमांचल साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल प्रवीण शर्मा का नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
महिला प्रकोष्ठ से लेकर जिलाध्यक्ष तक सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
निर्वाचन में महिला प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सरला वर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
इसके साथ ही विभिन्न जिलों में भी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए—
बिलासपुर: नरेंद्र सिंह दर्शन
मुंगेली: विकास कुमार बानी
कोरबा: कांता प्रसाद माहेश्वरी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: सुरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी
जांजगीर-चांपा: विष्णु कश्यप
सक्ती: योगेश कुमार सिंह क्षत्रिय
रायगढ़: तुलाराम पटेल
सारंगढ़-बिलाईगढ़: मनोहर पटेल
संघ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ निर्वाचन
निर्वाचन को संपन्न कराने में जी.आर. चंद्रा (प्रदेश समन्वयक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), पवन शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), संतोष वर्मा (प्रदेश महामंत्री), राजेश्वर वस्त्रकार, राजू कस्तूरे सहित अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में गजेंद्र कुमार साहू (प्रदेश अध्यक्ष, आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ), श्रीमती माधवी गोस्वामी (महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष), गुमान सिंह साहू, प्रेम कुमार सोनी, नवीन कुमार साहू, भोज केसरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा अंशुल शुक्ला (प्राचार्य, आईटीआई सिरगिट्टी) की भी उपस्थिति रही।
संभागीय स्तर पर हुए इस निर्वाचन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों और सदस्यों की भागीदारी रही, जिसमें पूरे संभाग से पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।