


नई दिल्ली, बिलासपुर।
69वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेसबॉल 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिका की टीम भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ दल के प्रमुख प्रबंधक अख्तर खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ अंडर 14,17 बेसबॉल बालक बालिका चारों टीम ने अपने-अपने पुल में बिना मैच हारे पूल टॉप करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 14 वर्ष बालक ने क्वार्टर फाइनल में गुजरात को 10-00 से हराया जिसमें अभितेज,सूरज,हर्ष,संस्कार,दीपक, प्रियांशु ने टीम के लिए रन बनाया, 17 वर्ष बालक मध्य प्रदेश 06-03 से हराया जिसमें योगेश देवेंद्र सागर यश,प्रमोद ने टीम के लिए रन बनाया, 17 वर्ष बालिका ने पंजाब 10-00 से हराया जिसमें साक्षी रागिनी, सानिया कामिनी ने अपनी टीम के लिए रन बनाया, और 14 वर्ष बालिका ने जम्मू कश्मीर को 11-00 से हराया जिसमें सोनाली सपना नगीना कीर्ति ने अपने टीम के लिए रन बनाया कल छत्तीसगढ़ टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 14 वर्ष बालक बालिका का सेमीफाइनल मैच चंडीगढ़ से होगा तथा 17 वर्ष बालक बालिका का मुकाबला महाराष्ट्र से खेला जाएगा । राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रदेश की बेसबॉल दल का तीन दिवसीय कोचिंग कैंप बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक लगाया गया था जिसमें खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस मानसिक तौर से मैच खेलने के लिए तैयार किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों से यह आशा है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक लाएंगे। टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, चेतना देवलिया, संदीप गाहिरे नेहा यादव,अंजलि खलको,आकृति श्रीवास्तव ,ऋतु पटेल है खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल महासचिव श्री मिताली घोष प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप,लखन देवांगन,अंकुर रजक शिशिर निषाद एवं सभी व्यायाम शिक्षक ने शुभकामनाएं दी है

