रायपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी सुश्री रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश में बताया गया है कि सुश्री शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासनिक कर्तव्यों को निभाने के लिए भी अधिकृत किया गया है। 14 अक्टूबर 2024, को वह अपने पद का कार्यभार संभालेंगी।
रिटायर्ड आईएएस शांडिल्य आज लेंगी सीजी पीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष का चार्ज
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।