बिलासपुर। राज्य के कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से 50% महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है.।उन्होंने महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 4% बढ़ाकर महंगाई भत्ता दिया जाएगा. प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ 1 अक्टूबर से मिलेगा।कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने यह की बड़ी घोषणा की है। इसे लेकर अभी कर्मचारी संघ की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कर्मचारियों को मिलेगा 50% महंगाई भत्ता, सीएम ने दिया दिवाली का उपहार
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।