Latest news

कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने वार्ड-वार्ड तक संगठन को धार देने की कवायद… कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ तेज, नेताओं ने साधा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर में संगठन सृजन अभियान को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हर वार्ड में बैठकें आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।
इसी क्रम में विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड से लेकर शहर, जिला, प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संगठन को मजबूती देने का यह प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिसका असर आने वाले समय और आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।
बैठक में पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं पर्यवेक्षक पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवा मिश्रा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष शिवा मुदलियार, चंद्रहास शर्मा, शहर महामंत्री प्रशांत पांडेय, संगीत मोइत्रा, हेरि डेनियल, संजय दवे, संजीव परिहार, राहुल दुबे, विजय तिवारी, रामप्रकाश केशरवानी, योगेश पिल्ले, कल्पना शेन्डे, गुड्डू चंदेल, संदीप मिश्रा, गुलशन सिंह, राजेश साहू, छोटू बर्थडे, गुड्डू पाठक, केशव गोरख, अदिति वर्मा, राकेश केसरी, हनु शर्मा, अजय गोस्वामी, उदय गंगवानी, जावेद खान, ऋषि पटेल, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।