Latest news

शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी उतना ही प्रासंगिक: अटल श्रीवास्तव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

कोटा विधानसभा के ग्राम लमकेना में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न
करगीरोड-कोटा | 14 अप्रैल 2026
संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमकेना में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल हुए।
प्रतिमा अनावरण समारोह में जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, जनपद अध्यक्ष रजनी पिन्टू मरकाम, जिला पंचायत सदस्य जयकुमारी प्रभु सिंह जगत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, संतोष बघेल, सरपंच श्रीमती लक्ष्मी संतकुमार अनंत, लतेलराम मरावी सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब के कारण ही समाज के सभी वर्गों को समानता का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी जातियों और संप्रदायों को बराबरी का अधिकार दिया गया, जिससे लोकतंत्र में सभी को समान भागीदारी सुनिश्चित हो सकी।
उन्होंने शिक्षा को समाज का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि जब समाज शिक्षित होगा, तभी शोषण समाप्त होगा। बाबा साहब द्वारा दिए गए संदेश—“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को उन्होंने आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक बताया।
इस दौरान उपसरपंच जगदीश साहू, विनोद अनंत, कमलेश मरकाम, राजकुमार बसोड़, डेबिट साहू, श्रीमती इन्द्रबाई मोरे सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के नागरिक, पंचगण एवं कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम पंचायत रानीसागर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में भाग लिया और परिसर में कराए गए कांक्रीटीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच विद्या नेताम, उपसरपंच रामेश्वर गोंड़, समस्त पंचगण, नवलकिशोर साहू, गणेश कोसले, तुलसी ध्रुव, प्रदीप बंजारे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।